
रायगढ़..तमनार के सीएचपी चौक में गुजरे 17 दिनों से चल रहे आंदोलन में अब ब्रेक लग सकता है।

दरअसल दो दिन पहले वहां हुए आगजनी और मारपीट की घटना के बाद आज जिंदल प्रबंधन ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि जनभावनाओं का आदर करते हुए जनसुनवाई का आवेदन जिंदल प्रबंधन वापस लेता है।बता दें कि 28 दिसंबर को रायगढ़ कलेक्टर ने भी जनसुनवाई निरस्त करने के लिए पत्र लिखा है।





