Uncategorized

कला और साहित्य की नगरी रायगढ़ में हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन….

रायगढ़, छत्तीसगढ़ – कला और साहित्य की पवित्र नगरी रायगढ़ के चक्रधर नगर बेलादुला में एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुरुआत हवन पूजन के साथ हुआ

उसके बाद भारत माता की आरती हुई

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जिसमें मातृशक्ति की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. वर्णिका शर्मा, अध्यक्ष राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त), रायपुर ने शिरकत की। इसके अलावा, हिंदू समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश डनसेना, संयोजक भारत भूषण डनसेना, सहसयोजीका श्रीमती अनुपमा गुप्ता, कार्यक्रम की उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति देवांगन, विशिष्ट अतिथि आत्मज चौहान, आनंद सिंह सिदार और बनसराम बरेठ भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन श्री मंजू अवस्थी ने पूरे जोशीले अंदाज में किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रेमचंद्र मिश्रा जी के द्वारा किया गया। बेलाडुला बस्ती से बड़ी संख्या में निवासी उपस्थित रहे, और लगभग 1200 लोगों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में पंच परिवर्तन के बारे में अच्छे से जानता को बताया , कला, साहित्य और हिंदू संस्कृति के महत्व पर जोर दिया, और उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।

गीतकार अरविंद सोनी सार्थक द्वारा जोरदार कविता का पाठ हुआ
कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, और यह दिन सभी के लिए यादगार बन गया।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING