Uncategorized

रायगढ़ का नकली आयकर अधिकारी गिरफ्तार.

पत्थलगांव. 15 नवंबर.(रमेश शर्मा) छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव में नकली आयकर अधिकारी बन कर तीस लाख रुपये की ठगी करने वाले बदमाश को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि नकली आयकर अधिकारी बर कर लाखों रुपये की ठगी करने के इस मामले का मुख्य आरोपी राकेश गुप्ता को रायगढ़ से गिरफ्तार किया है.
उन्होंने बताया कि इस आरोपी ने पत्थलगांव में कार्यरत ईसाई मिशन की संस्था राहा से तीस लाख रुपये की ठगी कर ली थी.
संस्था प्रमुख डाक्टर ऐलिजाबेथ की शिकायत पर पत्थलगांव मे अपराध दर्ज किया गया था.

इस मामले की जांच के बाद सीसीटीवी फुटेज से मुख्य आरोपी का सुराग लगने पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.जबकि एक अन्य सहयोगी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING