
घाटमपुर . (18 फरवरी)
(रमेश शर्मा)उत्तर प्रदेश की घाटमपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण कुरील का आम लोगों के बीच में सरल व्यवहार का गांव गांव में काफी अच्छा समर्थन मिल रहा है. लम्बे समय से गरीब परिवार के लोगों के दुख सुख में खड़े रहने वाले राजनारायण कुरील का गांव की महिलाओं व्दारा तिलक लगातार स्वागत किया जा रहा है. ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में व्यापक

समर्थन मिलने के चलते अब युवाओं की टीम घर घर पहुंच कर कांग्रेस के पक्ष मे प्रचार प्रसार करने में जुट गई है.
छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के आब्जर्वर मुरारीलाल अग्रवाल ने बताया कि यंहा पर विकास के कार्य को लेकर भाजपा की अनदेखी से मतदाताओं मे जगह जगह नाराजगी देखने को

मिल रही है. इस वजह कांग्रेस के क्षेत्रीय उम्मीदवार राजनारायण कुरील को लोगों का आत्मीय समर्थन मिला है. उन्होंने बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणाम में कांग्रेस की धमाकेदार उपस्थिति देखने को मिलेगी.





