Uncategorized

अन्य पिछड़ा वर्ग आर्थिक जनगणना की दावा आपत्ति 15 फरवरी की समय सीमा बढ़ाई जाए-संजय देवांगन

सर्वे की वार्ड वार सूची का किया गया है नगर निगम में प्रारंभिक प्रकाशन

रायगढ़ / अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष संजय देवांगन ने छतीसगढ़ सरकार के पहल पर चल रहे पिछड़ा वर्ग के सर्वेक्षण की दावा आपत्ति की समय सीमा को बढ़ाये जाने हेतु नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौपा ताकि सरकार के मंशानुरूप सर्वे अंतर्गत जानकारी पूर्ण रुप से प्राप्त हो और उक्त वर्ग के लोगो को समुचित लाभ मिल सके।
उन्होंने बताया कि क्वांटिफायबल डाटा आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 से 48 तक अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण तथा डाटा संग्रहण का कार्य पूर्ण किए जाने के पश्चात डाटा एंट्री का कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं वार्ड वार सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 10 फरवरी को नगर पालिक निगम रायगढ़ के कार्यालय में किया जा चुका है जिस पर 15 फरवरी तक दावा प्रस्तुत करने समय सीमा रखी गई है जबकि आज दिनाँक तक भी कार्य पूर्ण नही हुआ है,आज भी निगम अंतर्गत 48 वार्डो के लोग इस सर्वे से वंचित है क्योंकि नगर निगम द्वारा सर्वे का जो मापदंड रखा गया ही वह राशन कार्ड के आधार पर किया गया है जबकि शहर में आज भी सैकड़ो ऐसे ब्यक्ति है जिनके पास राशन कार्ड नही है और इसीलिए वे निगम के मापदंड अनुसार सर्वे सूची से वंचित है आज निगम आयुक्त को ज्ञापन के माध्यम से अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष संजय देवांगन ने अन्य पिछड़ा वर्ग आर्थिक जनगणना की दावा आपत्ति की समय सीमा 15 फरवरी को बढ़ाये जाने हेतु ज्ञापन दिया ताकि पूर्ण रुप से जानकारी प्राप्त हो और उक्त वर्ग के लोगो को समुचित लाभ मिल सके।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING