Uncategorized

अमृत मिशन योजना की समस्याओं से अवगत होने अनुपमा शाखा यादव ने किया डोर टू डोर निरीक्षण….

वार्डवासियों की शिकायतों पर सम्बंधित अधिकारी को दिया निर्देश

रायगढ़ / महापौर जानकी काट्जू के मार्गदर्शन में नगर निगम की एम आई सी मेम्बर अनुपमा शाखा यादव ने पहल करते हुए अपने वार्ड में अमृत मिशन योजना के तहत चल रहे पानी सप्लाई और उसमें आने वाले समस्याओं से अवगत होने स्वयं डोर टू डोर निरीक्षण करते हुए वार्डवासियों से रूबरू हुई और उनकी समस्याएं सुन निराकरण हेतु निगम के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
शहर में लगातार अमृत मिशन योजना के पाइप लाइन विस्तार और पानी सप्लाई के लिये शिकायत मिल रही जिसे ध्यान में रखते हुए वार्ड नंबर 14 की पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने पहल करते हुए आज अमृत मिशन व निगम के अधिकारी कर्मचारी समेत डोर

टू डोर निरीक्षण किया प्रत्येक घरों में जा जाकर पेयजल आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली गई कि पाइप लाइन का विस्तार कहाँ तक हुआ,कहाँ पाइपलाइन में लिकेज है,पानी का प्रेशर कैसा है किन कारणों से पानी कम आ रहा है इन सब समस्याओं के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई ताकि आने वाले गर्मी के दिनों में वार्ड वासियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।वार्डवासियों ने पार्षद के इस पहल पर प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए अपने समस्याओ से अवगत कराये जिसे संज्ञान में लेकर सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी को निराकरण करने निर्देश दिए गए।
निरीक्षण दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव,नगर निगम से त्रिलोक शर्मा अमृत मिशन के सौरभ सिंह ,राजकुमार साहू,जितेंद्र यादव एवं ब्रजेश तिवारी समेत वार्डवासी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING