
रायगढ़-: बीते सत्रह वर्षों से मरीजों के विश्वास पर खरा उतरते हुए,आर.एल. अस्पताल ने चिकित्सा जगत में चमकीली कामयाबी हासिल की है।डॉक्टर प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में अस्पताल लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहा है।कई जटिल बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को महानगरों का रुख करना पड़ता था।लेकिन अब आर.एल.अस्पताल में ही कई बड़ी और गंभीर बीमारियों का इलाज संभव हो गया है।इसी कड़ी को और आगे बढ़ाते हुए डा. प्रशांत अग्रवाल ने घुटने और दोनों फेफड़ों में लगी चोट का सफ़ल ऑपरेशन कर युवक को नवजीवन दिया है।बीते 21 जनवरी को आर.एल.अस्पताल में छाती और घुटने की अत्यंत गंभीर चोट के कारण युवक को भर्ती कराया गया था। जांच के उपरांत पता चला की घुटने की हड्डी टूटी हुई है।और डिस लोकेट हो गई है। एमआरआई के पश्चात पता चला की घुटने को बांधने वाली लिगामेन्ट टूट चुकी है।एवं हड्डी बैठाने पर भी फिर से खिसक जा रही है।मरीज की गंभीरता को देखने के बाद डा. प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में टीम वर्क के साथ डॉ. भूपेश

भगत(एम.एस.सर्जन आर.एल.अस्पताल के नियमित सर्जन)द्वारा पहले मरीज के दोनों फेफड़ों में चेस्ट ट्यूब डाला गया। मरीज की हालत में सुधार होने के बाद चेस्ट ट्यूब चार दिनों के पश्चात निकाल दिया गया।मरीज के स्थिर होने के बाद डॉ. प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में मरीज के घुटने का अत्यधिक जटिल ऑपरेशन किया गया।लगभग चार घण्टे तक चली इस सर्जरी में डॉ.प्रशांत ने हड्डी को स्क्रू से जोड़ा और लिगा मेन्ट को स्क्रू से फिट किया।फिर मरीज के घुटने के पीछे तरफ के कैप्सूल और टेंडम को रिपेयर किया गया।डॉ. प्रशांत एवं उनकी टीम ने मरीज के घुटने का सफल इलाज कर उसे फिर से चलने फिरने में सक्षम किया।बता दें की इस तरह के जटिल ऑपरेशन पहले महानगरों में किये जाते थे।किंतु डॉ प्रशांत अग्रवाल ने इस सर्जरी को करके मरीज को बहुत बड़ी परेशानी से बाहर निकाला।

आर.एल अस्पताल की यह है खासियत…

नियमित चिकित्सा के लिए संकल्पित इस अस्पताल की खास बात यह है की डॉ. आर.एल.अग्रवाल के नेतृत्व में सभी तरह की बीमारियों का इलाज यहां किया जा रहा है। डॉ. प्रशांत ने बताया की अब नियमित चिकित्सक यहाँ अपनी सेवा दे रहें हैं। जिसमे मुख्य रूप से डा. सुबोध नायक एमबीबीएस डी.एन.बी नियमित रूप से यहां अपनी सेवा दे रहे हैं। जिसमे उनके द्वारा ब्लड प्रेशर,शुगर,थाइराइड, लकवा,माइग्रेन,टीबी,निमोनिया,मलेरिया,डेंगू,टायफाइड,एनीमिया,अस्थमा,एलर्जी,पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन,लिवर,किडनी संबंधित बीमारियों का इलाज किया जाता है।
जिले का पहला टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर है…
डॉ. प्रिया अग्रवाल के नेतृत्व में स्त्री रोगों से संबंधित समस्त बीमारियों का इलाज यहां किया जाता है। डॉ.प्रिया अग्रवाल द्वारा टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के माध्यम से अब तक करीबन सात सौ निसंतान दंपत्तियों के घर उजियारा फैला चुकी है। जिले का पहला टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के माध्यम से निसंतान दंपत्तियों के इलाज की सुविधा अत्याधुनिक एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के मानकों के साथ किया जाता है।
24 घण्टे इलाज की सुविधा उपलब्ध है..
अस्पताल में 24 घण्टे किसी भी तरह के एक्सिडेंटल और क्रिटिकल हालत में मरीज आते हैं। उनका इलाज किया जाता है। हॉस्पिटल में विभिन जोड़ प्रत्यारोपण की सुविधा के साथ आधुनिक विधियों का समुचित उपयोग कर इलाज किया जाता है।





