
पत्थलगांव.09 फरवरी.
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मामूली कहा सुनी को लेकर गमछा से अपने पिता का गला घोंट हत्या करने वाला पुत्र निरज पायलट को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
पुलिस सूत्रों के अनुसार पत्थलगांव थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में हत्या की इस वारदात को सामान्य मौत बताया जा रहा था लेकिन पुलिस जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ है.
इस मामले में पत्थलगांव पुलिस ने जब परिवार के सदस्यों से कड़ाई पूर्वक पूछताछ की तो आरोपी बेटे ने हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने रामप्रसाद की हत्या के मामले में उसके 21 वर्षीय बेटे नीरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.





