Uncategorized

झारखंड के बरही विधानसभा में कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से मिली भाजपा की ऐतिहासिक जीत : अरूणधर दीवान….वित्त मंत्री ओपी चौधरी की ठोस रणनीति और दीवान के कुशल प्रबंधन से 2009 के बाद मिली ऐतिहासिक जीत

रायगढ़ :- झारखंड के बरही विधानसभा में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत का कारण बताते हुए भाजपा जिला महामंत्री अरूण धर दीवान ने बताया कि सन 2009 के बाद यह सीट जीते है यह जीत वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी की ठोस रणनीति एवं कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से मिली है। भाजपा नेता अरुण धर दीवान ने बताया कि ओपी चौधरी को जिन 6 विधानसभा का प्रभार मिला उसमें से पांच विधान सभा में भाजपा एवं एन डी ए के प्रत्याशी की जीत मिली। झारखंड के बरही विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार यादव ने कांग्रेस के अरूण साव को 49263 मतों से पराजित कर इस विधानसभा सीट में भाजपा को 2009 के बाद चमकीली जीत दिलाई।
ज्ञात हो कि पार्टी ने बरही विधान सभा का दायित्व अरुण धर दीवान को सौंपा था लगभग महीने भर उन्होंने सघन प्रचार कर भाजपा के पक्ष में शमा बांधा। रायगढ़ जिला भाजपा महामंत्री श्री दीवान ने 37 दिनों में 64 पंचायत क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में सघन प्रचार प्रसार किया। अरुणधर दीवान ने जमीनी कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने की रणनीति पर काम किया जिसका सुखद परिणाम यह हुआ कि वर्ष 2009 के बाद भाजपा को इस सीट में

शानदार जीत मिली, इससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। कार्यकर्ताओं के बढ़े हुए मनोबल का यह नतीजा हुआ कि घर घर से मतदाता निकल कर मतदान केंद्र तक पहुंचे। और यही रणनीति कांग्रेस की बढ़ी पराजय का कारण बनी। बरही विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास की सराहना करते हुए महामंत्री अरूणधर दीवान ने कहा वित्त मंत्री ओपी के निर्देश पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से एकजुट करते हुए अनिवार्य मतदान का मंत्र दिया गया। कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम का सुखद परिणाम मत पेटी खुलने के बाद नजर आया। महामंत्री दीवान ने कहा पार्टी ने विश्वास से जो दायित्व सौंपा था, उसका पूरी निष्ठा के साथ पालन किया गया।

बरही विधान सभा प्रत्याशी से फोन पर मिली अरुण धर दीवान को बधाई

झारखंड का बरही विधानसभा प्रदेश में सबसे अधिक मतों से जीतने वाले विधान सभा की सूची में 5 वे स्थान पर रहा । 2009 के बाद मिली इस जीत पर विधान सभा प्रत्याशी मनोज कुमार यादव ने महामंत्री अरुण धर दीवान को मोबाइल पर बधाई देते हुए कहा ओपी चौधरी जी की ठोस रणनीति से आप कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने में सफल हुए जिसका सुखद परिणाम आपके सामने है।बरही विधान सभा के प्रबंधन की जिम्मेदारी रायगढ़ जिले के ऊर्जावान महामंत्री अरुण धर दीवान पर थी। बरही विधानसभा के 6 मंडलो के 64 पंचायतों में दौरा करके 145 से अधिक बूथों में बैठक कर अरुण धर दीवान में स्वर्णिम इतिहास बनाया है,.

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING