

रायगढ़…शहर से सटे हुए गांव लाखा में बीती रात दर्दनाक हादसा हो जाने से दो लोगों की मौत हो गई है।जानकारी मिल रही है कि रात करीबन सवा बारह बजे के आसपास लाखा में ट्रक और मुर्गियों से भरी पिकप में

सीधी भिडंत हो गई।घटना इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के बाद पिकप, ट्रक के नीचे फंस गई।जिसे देर रात हाईड्रा की मदद से बाहर निकाला गया।बताया जा रहा है कि दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। अल सुबह 5 बजे दोनो ही मृतकों के शव को मर्चुरी लाया गया है।





