Uncategorized

बड़ी खबर..घर के लोग कर रहे थे नाश्ता…चोरों ने सुबह सुबह आठ लाख के जेवर कर दिया पार…

रायगढ़..लोचन नगर में स्थित एक मकान से आज सुबह चोरों ने आठ लाख रुपए के गहने पार कर दिया है।बताया जा रहा है कि रिटायर्ड शिक्षक सीताराम देवांगन के मकान में चोरी की यह वारदात हुई है।
घटना आज सुबह दस बजे की बताई जा रही है।सुबह सीताराम देवांगन अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ ऊपरी मंजिल पर

नाश्ता कर रहे थे।नीचे के मकान का मेन गेट खुला हुआ था। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घर में घुसकर आलमारी में रखे करीबन आठ लाख रुपए के जेवरात और तीन हजार रुपए नकद पार कर दिया।घटना की सूचना पाकर चक्रधरनगर पुलिस और सीएसपी मौके पर पहुंच गए हैं।पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING