Uncategorized

सदस्यता अभियान को लेकर रायगढ़ विधानसभा की मंडलवार समीक्षा बैठक हुई संपन्न….• प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव और जिला संयोजक विकास केडिया रहे उपस्थित

रायगढ़। सदस्यता अभियान को और गति प्रदान करने के लिये बीते कल 8 अक्टूबर को जिला भाजपा कार्यालय में रायगढ़ विधानसभा के अतंर्गत आने वाले सभी मंडलों की बैठक आहूत की गई थी जिसमें अब तक हुई सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई तथा आगे निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए रुपरेखा निर्धारित की गई

बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि अब इस अभियान को और गति प्रदान करने के लिये प्रदेश द्वारा अब ऑफ लाईन सदस्यता कार्यक्रम की शुरूआत की घोषणा कर दी गई है ताकि राज्य के दूरस्थ इलाके को लोगों को भी सीधे तौर पर सदस्यता अभियान से जोड़ा जा सकें।

आगे उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर जिस प्रकार भाजपा के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अतिथि के रुप में बूथों पर ले जाया गया था वह अनुकरणीय प्रयास था जिसे पुनः दोहराते हुए 13,14 और 15 अक्टूबर को बूथों पर विशेष अभियान चलाते हुए उन्हें जाना है और बूथों का लक्ष्य पूरा करना है साथ ही पार्टी के पदाधिकारियों को व्यक्तिगत जो लक्ष्य मिला है उसे अनिवार्य रुप से पूरा करें।

आगे उनके द्वारा मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, सदस्यता संयोजक और मंडल पदाधिकारियों से चर्चा कर मंडल में चल रहे सदस्यता अभियान की भी समीक्षा की गई। इस दौरान सदस्यता अभियान के जिला संयोजक विकास केडिया ने बताया कि प्रदेश में साठ लाख सदस्य एवं जिल को तीन लाख सदस्य साथ ही रायगढ़ विधानसभा को एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है जिसके तहत रायगढ़ जिला में अब तक 60% लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है साथ ही निधार्रित लक्ष्य को समय पर प्राप्त कर लेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि आगामी समय में पार्टी द्वारा 16 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा। जिन्होंने व्यक्तिगत रुप से सौ सदस्य या उससे अधिक सदस्य बना लिया है उन्हें सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा और साथ ही प्रत्येक मंडलों में दो सौ सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

आज के बैठक में प्रमुख रुप से अजजा मोर्चा सदस्य श्रीकांत सोमावार,सुरेश गोयल, सुभाष पाण्डेय,भाजपा जिला उपाध्यक्ष कौशलेश मिश्रा, बब्बल पांडेय, विलिस गुप्ता ,सुरेन्द्र पांडेय, रंजू संजय,अनुपम पाल,अमरदीप जटाल,शीला तिवारी,शोभा शर्मा सहित मंडल अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू, शशिकांत शर्मा,सुकलाल चौहान,महामंत्री, सदस्यता संयोजक, सहयोगी, शक्ति केंद्रो के संयोजक ,सह संयोजक, प्रभारी और प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING