
रायगढ़ / गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद सलीम नियारिया ने आंगनबाड़ी केंद,योग शिविर मंच कमला नेहरू उद्यान एवं के चौक चौराहे में ध्वजारोहण किया।
हिंदुस्तान के 73 वे गणतंत्र पर्व पर शहर के शासकीय अशासकीय भवनों के साथ कई संस्थाओं के द्वारा चौक चौराहे पर गरिमामयी उत्सव के रूप में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है,जहाँ विशिष्ट जनों के द्वारा ध्वजारोहण किया जाता है उसी तारतम्य में नगर निगम के पूर्व सभापति और वरिष्ठ पार्षद सलीम नियारिया के द्वारा कई

स्थानों के साथ पतंजलि योग शिविर भारत स्वाभिमान मंच कमला नेहरू उद्यान और वार्ड क्रमांक 17 के आंगनबाड़ी केंद्र के सदस्यों की उपस्थिति मे पूर्ण उत्साह और उमंग के साथ ध्वजारोहण किया गया।
सलीम नियारिया ने अपने उदबोधन में सभी को पर्व की बधाई देते हुए कहा कि अलग-अलग संस्कृति और भाषाएं होते हुए भी हम सभी एक सूत्र में बंधे हुए हैं तथा राष्ट्र की एकता व अखंडता को

अक्षुण्ण रखने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। संगठन ही सभी शक्तियों की जड़ है,एकता के बल पर ही अनेक राष्ट्रों का निर्माण हुआ है,प्रत्येक वर्ग में एकता के बिना देश कदापि उन्नति नहीं कर सकता। एकता में महान शक्ति है।गणतंत्र दिवस केवल फहराने के उद्देश्य से नहीं होना चाहिए वरन गणतंत्र का उद्देश्य पूरा होना चाहिये ।





