Uncategorized

रायगढ़ – चक्रधरनगर में भाजपा नेता विकास केड़िया ने किया ध्वजारोहण..यह हमारा सौभाग्य हैं कि हमारा जन्म इस पावन धरा में हुआ हैं – विकास केड़िया

रायगढ़ – कोविड-संक्रमण के तीसरी लहर के मद्देनजर इस वर्ष राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शासन-प्रशासन के सख्त प्रोटोकॉल व धारा 144 के अनुपालन की अनिवार्यता के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर रखा गया।
इसी कड़ी में आज शहर के चक्रधरनगर क्षेत्र में स्थित “चौपाटी-परिसर” में क्षेत्र के युवा भाजपा नेता खगेश देवांगन के नेतृत्व में भाजयुमों प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व भाजयुमों जिलाध्यक्ष विकास केड़िया द्वारा तिरंगे को ससम्मान सलामी देते हुए ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर देश की आज़ादी की लड़ाई व गणतंत्र के लिए शहीद हुए सभी क्रांतिकारियों, सैनिकों व स्वतंत्रता सेनानियों को सलामी देकर उनके बलिदान को स्मरण किया। इस दौरान वहां

मौजूद जन समुदाय व भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विकास केड़िया ने कहा कि हम सभी भारतवासियों का सौभाग्य हैं कि हमारा जन्म इस पावन धरा पर हुआ है जिसने पूरी दुनिया को अध्यात्म व योग की सौगात दी और आज हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होने का गौरव हासिल है। आगे भाजपा नेता विकास ने कहा कि अब यह हमारी युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी बनती हैं कि वो देश की उत्तरोद्धर प्रगति हेतु अपना संपूर्ण योगदान दें ताकि हमारा देश एक बार फिर से विश्वगुरु के रूप में स्थापित होकर पूरे विश्व का नेतृत्व करें।
इस मौके पर मुख्य रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भाजपा शशिभूषण चौहान,भाजयुमो जिला मिडिया प्रभारी अंकित मिश्रा, भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अंकुर गोरख,विजय लक्ष्मी चौहान,लक्ष्मण चौहान,पिंकी पांडा,रजनी भट्ट, श्याम चौहान, चक्रधर नगर चौक से रोशन चंद्रा,जयवीर देवांगन,नारायण प्रसाद,नंदू देवांगन,महाराज,प्रमोद सिंह चौहान,जयंत मंडल,नारायण देवांगन संभू भंडारी,देवराम देवांगन,सपन भंडारी,छोटू सिंह चौहान,नरेंद्र देवांगन,किशोर रेडी,दीपक देवांगन रजत देवांगन,प्रकाश देवांगन,सपन देवनाथ,राजू देवांगन,आनंद देवांगन, धनेश्वर देवांगन,शेक,अन्ना,अमन देवांगन,दिनेश राजपूत,महावीर सुवलका,अमन खुशवाहा राहुल गोयल,रतन सालवी,महेंद्र गोयल,प्रिंस सिदार,मनोरंज सिदार,अर्जुन महंत,खेमराज मालाकार ,कुंदन जायसवाल,ईश्वर श्रीवास,ओम देवांगन,शाहनवाज खान,रोहित सिंह राज जयसवाल,हेमंत जयसवाल,दीपक देवांगन,बल्लू धुरु,प्रकाश देवांगन (दाउ),विनोद बरेठ नागराज (छोटू),आलोक गुप्ता,धीरज गुप्ता,शमसेर बहादुर,राजू बहादुर,रेवंत बहादुर,चाहत बाबू,रवि देवांगन,किरण देवांगन,महिपाल सिंह,गौतम बहादुर ,वीरू देवांगन,बबलू चौहान,महेश देवांगन,हेमंत पटेल,राजू मिश्रा,रोशन चंद्र मोहोमद चांद,अमन खुसवाहा सुजीत,अजीत,निराब्री चौहान,आसीश उराओ,रोहित सिंह, धनपति सहित क्षेत्र के सैकड़ों नागरिक मौजूद रहें।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING