Uncategorized

राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल,रायगढ़ के दो छात्रों का हुआ चयन….राष्ट्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का करेंगे प्रतिनिधित्व

रायगढ़ | बड़े रामपुर स्थित दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी अपनी नित नई उपलब्धियों को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं, इसी क्रम में कक्षा नवीं के दो छात्रों अंकेश झा एवं आयुष्मान त्रिपाठी ने एक बार फिर अपने विद्यालय का नाम सम्पूर्ण प्रदेश में आगे करते हुए 17 से 19 जनवरी को संपन्न हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया एवं राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया |

विदित हो कि जनवरी माह में वर्चुअल कार्यक्रम में संपन्न प्रतियोगिता में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ से चयनित लगभग 304 विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में शामिल हुए जिसमें से केवल 30 मॉडल ही राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने हेतु चयनित हो पाए जिसमें से रायगढ़ जिले से केवल 2 मॉडल राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की । विशेष बात यह रही की ये दोनों ही मॉडल दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के कक्षा 9 के छात्र अंकेश झा एवं आयुष्मान त्रिपाठी द्वारा बनाये गये थे जो अपना स्थान बनाने में सफल रहे|

विद्यालय में विज्ञान के शिक्षक प्रीतम कुमार पंडा के कुशल मार्गदर्शन में जहां जिला स्तर पर चयनित दो मॉडल इस प्रतियोगिता में शामिल हुए, वे राज्य स्तर पर भी पहुंचे तथा राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में भी सफलता प्राप्त की। विदित हो की पूर्व सत्र में भी विद्यालय का एक मॉडल राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुका है।

स्कूल प्राचार्या केप्टन श्वेता सिंह नें विज्ञान के शिक्षक प्रीतम कुमार पंडा एवं दोनों विद्यार्थियों अंकेश अग्रवाल एवं आयुष्मान त्रिपाठी को उनके कठिन प्रयास एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि बढाने के लिये पारम्परिक शिक्षा पद्धति के स्थान पर प्रायोगिक एवं व्यावहारिक शिक्षा पर बल देने की आवश्यकता है चाहे वह रोबोटिक्स लैब के माध्यम से विविध रोबोट बनाना हो या पुरानी चीजों का उपयोग कर टेबल लैंप बनाना| यह सभी गतिविधियाँ बच्चों में नई नई चीजों को सीखने की ललक बढाती हैं। साथ ही साथ विज्ञान को सैधांतिक नहीं अपितु प्रयोग का विषय बना देती हैं | इन्ही छोटे छोटे उपक्रम का परिणाम है कि पहले ही वर्ष हमारे छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले स्तर के माडल बनाने में समर्थ हुए जो अब अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा|

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING