
हिमगिरि/रायगढ़… बीते चार जुलाई को ओडिशा के गर्जनबहाल में स्थित कोलवाशरी में हुए गैंगवार में दूसरे पक्ष ने भी हिमगिरि थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।बता दें की कोल वाशरी में मालिकाना हक़ और कब्जे को लेकर रायगढ़ के ही दो कोल कारोबारियों के बीच विवाद चल रहा है।इसी के परिणामस्वरूप बीते दिनों गर्जनबहाल में दो गुटों में खूनी संघर्ष हुआ है।
उल्लेखनीय है की इस बहुचर्चित गैंगवार में अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी,जिन्हे कल हिमगिरि जेएमएफसी कोर्ट में पेश किया गया था।जहां से सभी आरोपियों को जमानत मिल गई।वहीं अब दूसरी ओर कल रात साढ़े आठ बजे हिमगिरि थाने में राकेश अग्रवाल, कृष्णा वाटिका निवासी रायगढ़ ने भी एफआईआर दर्ज करवाया है की,चार जुलाई की शाम चार बजे के तकरीबन गोपालपुर निवासी बंटी डालमिया उर्फ घनश्याम डालमिया,रवि गुप्ता,सुरेश गुप्ता,पवन शर्मा,पंकज गुप्ता,संदीप शर्मा,तारा श्रीवास लाठी,तलवार,चाकू से लैस होकर अपने 50 साथियों के साथ उनकी फैक्ट्री (भाटिया एनर्जी) में बलात घुस गए और वहां मौजूद लोगों पर प्राणघातक हमला कर दिया।जिस बखत हमला हुआ, उस समय वहां राकेश अग्रवाल सहित करीबन 25 लोग काम कर रहे थे।हमलावरों ने उनकी फैक्ट्री में घुसकर वहां मौजूद लोगों से मारपीट किया और फैक्ट्री के भीतर तोड़फोड़ कर लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया,तलवार और चाकू के हमले से एक वयक्ति के कंधे और दूसरे के सीने में गंभीर चोटें आई है।रिपोर्टकर्ता के मुताबिक उसके पास रखे 25 हजार रुपयों को भी हमलावरों ने लूट लिया।शिकायतकर्ता ने यह भी बताया की हमलावरों ने घटना के ठीक एक दिन पहले भी 3 जुलाई को फैक्ट्री में घुसकर उन्हें मारने की धमकी भी दी थी।फिलहाल हिमगिरि पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों सहित उनके पचास गुर्गों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।ओडिशा पुलिस का कहना है।सभी नामजद आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी होगी।





