Uncategorized

खराब केबल और फेलवर मेंटेनेंस की वजह से हो रही है बिजली की समस्या…पार्षद सहित मोहल्लेवासी उतरे सड़कों पर तब पटरी पर आई बिजली…

रायगढ़..बीते एक पखवाड़े से हो रही बिजली की आंख मिचौली ने बिजली विभाग की पोल खोल कर रख दी है। प्री मानसून मेंटेनेस के नाम पर महज खानापूर्ति कर शहर वासियों की दिन का चैन और रातों की नींद उड़ाने में बिजली महकमा पूरी तरह से कामयाब रहा है।
बता दें की बीते तीन दिनों से बाजीराव पारा चर्च रोड और कैदी मुड़ा क्षेत्र की लाइट बंद थी।जिसे विद्युत मंडल द्वारा रोजाना बनाने का प्रयास किया जा रहा था।किंतु बनाने के बावजूद बिजली दस मिनट से ज्यादा नहीं टिक पा रही थी।बताया जा रहा है की विद्युत मंडल द्वारा लगाया जा रहा केबल बहुत ही

घटिया किस्म का था।जिसे बार बार लगाने के बाद भी केबल दस मिनट में ही उड़ जा रहा था।कल सुबह से ही इलाके की लाइट बंद कर शाम सात बजे तक घटिया केबल लगाया गया,लेकिन लाइट दस मिनट में ही केबल उड़ जाने से बंद हो गई।जिसके बाद तीन दिनों से बिजली और पानी के बिना भीषण गर्मी में रह रहे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और

मोहल्लेवासी पार्षद पति मुक्तिनाथ बबुआ के साथ सड़कों पर उतर आए और सड़क पर ही खाना बनाकर खाट लगाकर सोने की तैयारी करने लगे,मोहल्लेवासियों के इस अनोखे आंदोलन की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम और तहसीलदार

तत्काल मौके पर पहुंचे और एक घंटे के भीतर बिजली बहाल करने का आश्वासन दिए।एसडीएम के आश्वासन के बाद तत्काल ही बिजली विभाग के जोन 1 और जोन 2 के आला अफसरान मौके पर पहुंच गए और देर रात बारह बजे तक किसी तरह बिजली बहाल किया गया।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING