Uncategorized

रामपुर मार्ग के माली हालत को लेकर ट्रेलर मालिक संघ ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन….बरौद जामपाली मार्ग की धीमे कार्य को लेकर भी यूनियन ने घरघोडा एसडीएम से की चर्चा

रायगढ़:- रायगढ़ जिले में उधोगो के विस्तार के साथ बढ़ते गाड़ियों के दबाव के कारण जहां सड़को की हालत बद से बदतर होती जा रही है,वही शहर से लगे रामपुर मार्ग की हालत एकदम बदतर हो गई है,जिस पर ध्यान आकर्षित कराने एवम सड़क की मरम्मत कराने की मांग को लेकर रायगढ़ जिला ट्रेलर मालिक संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौप सड़क सुधारने की मांग की है।

कलेक्टर के नाम सौपे ज्ञापन में यूनियन के पदाधिकारियों और गाड़ी मालिको ने अपर कलेक्टर ऋचा ठाकुर से अनुरोध करते हुए कहा कि महोदया रामपुर से इंदिरा विहार को निकलने वाली सड़क की स्थिति एकदम दयनीय है,उक्त सड़क पर रोज सैकड़ो गाड़िया चलती है,जहां 2 बरसात होते ही सड़क बड़े बड़े नालों में तब्दील हो जाती है, जिसके कारण गाड़ी मालिको का नुकसान तो होता ही है साथ ही सड़क जाम,स्कूल आवागमन बंद,सड़क दुर्घटना सहित अन्य परेशानियां भी उत्पन्न होती है।
यूनियन के सदस्यों ने यह भी बताया कि उक्त सड़क में पचधारी के पास केलो में एक पुल बना है जो बीच से जर्जर होकर गड्ढा हो गया है,जिसके कारण कभी भी जानमाल की बड़ी हानि हो सकती है,अतः उक्त सड़क का जल्द निर्माण कराने की महती कृपा करें।

बरौद जामपाली मार्ग के लिए घरघोड़ा एसडीएम से की चर्चा

वही दूसरी ओर आज एसडीएम घरघोड़ा के साथ घरघोड़ा से जामपाली बरोद जाने वाली रोड को लेकर भी यूनियन ने बैठक की तो एस डी एम ने यूनियन को कि बताया वर्तमान में जो ठेकेदार काम कर रहा था वह काम छोड़ दिया है फिलहाल अभी पीडब्ल्यूडी के माध्यम से कराया जा रहा है जिसकी निगरानी नायब तहसीलदार की मॉनिटरिंग में करवाया जा रहा है आने वाली बरसात को ध्यान में रखते हुए आज रायगढ़ जिला टेलर मलिक कल्याण संघ के अध्यक्ष दयानंद पटनायक और घरघोडा के अध्यक्ष सुरेश तायल वरिष्ठ सदस्य गोपाल पांडे, रवि सागर और घरघोड़ा इकाई के और भी साथी शामिल हुए।

दयानन्द पटनायक ने बताया की एसडीएम साहब ने आश्वासन दिया है की काम को स्पीड से करवाने के लिए। वही जिला टेलर यूनियन ने एसडीएम साहब से कार्य में प्रगति लाने के लिए निवेदन किया है जिससे की गाड़ियां सुचारू रूप से चल सके और आने जाने वाले आम नागरिकों को भी किसी प्रकार के यातायात में व्याधान उत्पन्न ना हो।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING