Uncategorized

विधायक प्रकाश नायक ने पड़ीगाँव,छिछोरउमरिया,व केशला धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण धान खरीदी कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश


रायगढ़। विधायक प्रकाश नायक ने शुक्रवार को रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पड़ीगाँव,छिछोरउमरिया व केशला सहित अन्य धान खरीदी केंद्रो का निरीक्षण किया।इस दौरान विधायक ने मौसम व समय को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को धान खरीदी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।मौके पर किसानों से मुलाकात कर धान बिक्री में उन्हें होने वाली समस्याओं की जानकारी भी ली।
ज्ञात रहे कि फरवरी के अंत तक शासन द्वारा धान खरीदी किये जाने के निर्देश दिए गए है।मौसम की खराबी के कारण अभी कुछ दिनों तक धान खरीदी का कार्य प्रभावित रहा।मौसम के खुलने के बाद जिले के धान खरीदी केंद्रो में धान बिक्री करने के लिए

किसानों की भीड़ उमड़ रही है।चूंकि फरवरी तक धान खरीदी की जानी है ऐसे में इस कार्य में तेजी लाना बहुत जरूरी है। इसे ध्यान में रखते हुए रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुसौर के पड़ीगाँव धान खरीदी केंद्र में निरीक्षण के लिए पहुँचे।यहाँ नोडल अधिकारी व कर्मचारियों से धान खरीदी की जानकारी ली।इसी तरह किसानों से भी मुलाकात कर इस कार्य में उन्हें होने वाली परेशानियों के संबंध में चर्चा की।इसके पश्चात वें छिछोरउमरिया केंद्र पहुँचे और वहाँ भी संबंधित जानकारी ली इसके पश्चात विधायक प्रकाश नायक धान खरीदी केंद्र पहुँचकर संबंधित अधिकारी कर्मचारी व किसानों से मुलाकात कर चर्चा की।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धान खरीदी कार्य में तेजी लाये जिससे कि किसानों की धान खरीदी की जा सकें और किसी तरह की परेशानी न हो।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING