Uncategorized

हमालपारा रोड गर्ग फर्नीचर के सामने पिकप ने बाइक सवार को मारी टक्कर बाइक सवार महिला की हुई मौत, 2 घायल

खरसिया। आज दिनांक 18 जनवरी सुबह लगभग 10.20 बजे हमालपारा रोड में गर्ग फर्नीचर के सामने पिकप के चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार रोड में गिर गए। वही आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई तथा घायलों को सिविल अस्पताल खरसिया ले जाया गया, जहां महिला को प्राथमिक जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया गया।

बताया जा रहा है की श्यामलाल यादव, अपने प्लेटिना CG 13 G 2800 से अपने ग्राम चोढ़ा से अपने परिवार के साथ अपने साढ़ू को देखने चोढ़ा से सपिया जा रहा था, तभी पिकप क्रमांक – CG 13 AH 9826 के चालक ऋषि कुमार ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन को चलाते हुए, हमालपारा रोड गर्ग फर्नीचर के सामने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार महिला – रामबाई यादव की मौत हो गई, वही श्यामलाल यादव व बच्चा कृष्णा यादव घायल हो गए।

बहरहाल खरसिया चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही कर, शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल खरसिया के सुपुर्द किया गया है। वही आगे की कार्यवाही जारी है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING