Uncategorized

जनता ने 100 से अधिक बार नकारा, अब राजनीतिक हाइट बढ़ाने के लिए मोदी जी को डिबेट की चुनौती दे रहे राहुल” – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…

रायगढ़ :- प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने राहुल गांधी को उत्तर से दक्षिण तक, पूरब से पश्चिम तक नकार दिया है।वित्त मंत्री ने कहा राहुल गांधी को देश की जनता ने लगभग 100 से अधिक बार पराजय का स्वाद चखाया है। जनता ने उन्हें जनादेश नहीं दिया है। ऐसी स्थिति में वो अपना राजनीतिक हाइट बढ़ाने के लिए मोदी जी को बोल रहे हैं, जिनको 25 साल तक लगातार जनता का आशीर्वाद मिलता रहा है। श्री चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी को मुख्यमंत्री के रूप में और प्रधानमंत्री के रूप में लगातार जनता का आशीर्वाद मिला है। 1984 के बाद 30 साल तक देश में किसी को पूर्ण बहुमत का जनादेश नहीं मिला था, वो जनादेश मोदी जी को मिला है। आज मोदी जी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं और भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, और वे उसके शीर्षस्थ नेता हैं ।राहुल गांधी की डिबेट की मांग पर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री ने कहा राहुल गांधी जी अपनी राजनीतिक हाइट बढ़ाने के लिए बार-बार डिबेट डिबेट कर रहे हैं। अमित शाह जी ने उन्हें संसद में चर्चा करने की बात कही ताकि पूरा देश यह जान सके कि उनके आरोपों में कितना दम है। संसद में चर्चा करने की बजाय वे भाग खड़े होते है। अमित शाह जी ने इसके लिए विशेष सत्र भी बुलाने की बात कही है। ओपी चौधरी ने कहा कांग्रेस नेता संसद और सत्र से भागते हैं और अपनी पॉलिटिकल हाइट बढ़ाने के लिए अर्नगल वार्तालाप कर रहे हैं।

advertisement

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING