
जशपुर नगर. 15 जनवरी
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नारायणपुर थाना पुलिस ने आज दुष्कर्म के आरोप में प्रधान पाठक शितल सलील केरकेट्टा को गिरफ्तार किया है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने यूनीवार्ता को बताया कि आरोपी शिक्षक के विरुद्ध पीड़ित युवती ने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी. नारायणपुर थाना पुलिस ने जांच के बाद आरोपी शिक्षक के विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.





