Uncategorized

गोदाम परिसर में जुआ खेल रहे 03 जुआरियों को साइबर सेल और जूटमिल पुलिस ने रेड कर पकड़ा….. जुआ फड से ₹32,450 और जुआरियों की अल्टो कार और दो मोटर सायकल जप्त, थाना जूटमिल में जुआ एक्ट की कार्यवाही…..

*रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर अवैध शराब, जुआ सट्टा पर साइबर सेल एवं थानों की टीम द्वारा मुखबिर लगाकर निगाह रखी जा रही है । इसी क्रम में कल गस्त दौरान (01 मार्च) मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में साइबर सेल और जूटमिल पुलिस द्वारा गढ़उमरिया केआईटी कॉलेज के सामने गोदाम परिसर में लाइट की रोशनी में कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा जुआ रेड कार्यवाही किया गया । कुछ जुआरी पुलिस की घेराबंदी को देख भाग गये, मौके पर पुलिस पार्टी ने तीन जुआरी- (1) रौनक अग्रवाल पिता गोपाल अग्रवाल उम्र 32 वर्ष साकिन मिटठुमुडा कालिंदी कुंज

थाना जूटमिल रायगढ (2) प्रकाश बेरिवाल पिता सुरेश बेरिवाल उम्र 36 वर्ष गांधीगंज थाना कोतवाली रायगढ़ (3) प्रशांत मिश्रा पिता सुखदेव मिश्रा उम्र 22 वर्ष गोपालपुर थाना चक्रधरनगर रायगढ़ को पकड़ा जिनके पास और फड से ₹32,450 तथा जुआ फड के पास जुआरियों की खड़ी दो मोटरसाइकिल और एक अल्टो कार की जप्ती की गई है । जुआरियों पर थाना जूटमिल में जुआ के तहत कार्यवाही किया गया है । जुआ रेड कार्यवाही में टीआई जूटमिल मोहन भारद्वाज, आरक्षक धनुर्जय चंद बेहरा, बंशीलाल रात्रे तथा साइबर सेल के आरक्षक पुष्पेंद्र जाटवर, प्रताप बेहरा, सुरेश सिदार शामिल थे ।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING