Uncategorized

रतन लाल सारस्वत का कोलकाता में हुआ दुखद निधन

रायगढ़ :- रतनलाल सारस्वत का दुखद निधन कोलकाता में हो गया।0निधन के संबध में जानकारी देते हुए उनके भतीजे
आयकर अधिवक्ता गोपी सारस्वत ने बताया कि 27 फरवरी को कोलकाता मे उनका दुखद निधन हो गया एवम उनका अंतिम संस्कार भी वही कर दिया गया। रतन लाल स्वर्गीय महादेव प्रसाद सारस्वत एवम स्वर्गीय अंगूरी देवी सारस्वत के सुपुत्र थे।
अपने पीछे पत्नी श्रीमती राधा देवी , पुत्र राजेश बहु, पुत्री, पोता-पोती से भरा पूरा परिवार रोता छोड़ गए। स्वर्गीय रतन लाल रायगढ़ निवासी मदनलाल सारस्वत व ब्रजमोहन लाल सारस्वत के भाई और विशाल, विवेक के चाचा एवम प्रशांत, निशांत के ताऊ थे।


स्वर्गीय रतन लाल की शिक्षा स्थानीय कॉमर्स कॉलेज और फिर लॉ कॉलेज रायगढ़ से हुई। उन्होंने जिला पंचायत आफिस व कॉमर्स कॉलेज रायगढ़ मे अपनी सेवाएं दी फिर उनका चयन उच्च पद पर डिपार्टमेंट ऑफ कंपनी अफेयर्स, भारत सरकार के लिए हुआ जहाँ उन्होंने रजिस्ट्रार ऑफ कम्पनीज बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र,दिल्ली रहते हुए अपनी सेवाएं दी। फिर वे रीजनल डायरेक्टर के पद पर भी रहे और ऑफिसियल लिक्वीडेटर (मप्र और छत्तीसगढ़) के पद से सेवानिवृत हुए। आगामी 10 मार्च को बारहवाँ और पगड़ी रस्म से जुड़े सभी रस्म अदायगी उनके निवास स्थान कोलकाता में सम्पन्न होगी।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING