Uncategorized

दिल्ली में भव्य एवं दिव्य राममंदिर एवम वृद्धाआश्रम की रखी गई नींव….राममंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी,वृंदावन के प्रखंड विद्वान डॉ नरेश चंद की गरिमामय उपस्थिति में हुआ भूमि पूजन….संस्था के मुख्य ट्रस्टी श्री विनोद बंसल जी ने प्रतीक चिन्हों से किया अतिथियों का सम्मान

रायगढ़:- देश की राजधानी दिल्ली में आज दिनांक 14/02/2024 को एक भव्य एवम दिव्य राममंदिर एवम वृद्धाआश्रम की नींव रखी गई है।करोड़ो रूपये की लागत से बनने वाली उक्त संस्था में रायगढ़ जिले के लोकप्रिय एवम युवा उधोगपति अनूप बंसल एवम उनके पिता श्री विनोद बंसल जी मुख्य ट्रस्टियों में है,जो कि पूरे जिले सहित प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

देश की राजधानी दिल्ली में सेवाभाव से प्रेरित समाजसेवियों द्वारा मानव सेवा के सबसे पुण्य रूप वृद्ध जनों की सेवा का संकल्प लेते हुए आज मातृ पितृ दिवस के शुभ अवसर पर इस संस्था की नींव रख भूमिपूजन किया गया।भूमिपूजन के इस पतित पावन अवसर पर रामन्दिर के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास जी एवम वृंदावन के प्रखंड विद्वान डॉ नरेश चन्द्र जी की गरिमामय उपस्थिति रही।राममन्दिर के मुख्य पुजारी जी का विनोद बंसल जी द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।दिल्ली में बन रहे इस भव्य आश्रम के निर्माण में रायगढ़ की माटी के लाल का मुख्य योगदान निश्चित ही नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा,जिससे भविष्य में युवा पीढ़ी को और भी सेवा कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING