Uncategorized

अदाणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण तथा भ्रमण कार्यक्रम सम्पन्न

रायगढ़, 24 जनवरी, 2024: अदाणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित उन्नत और आधुनिक कृषि पद्धतियों पर आधारित दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण और भ्रमण कार्यक्रम बीते सप्ताह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिले के तमनार प्रखण्ड में गारे पेल्मा III कॉलरीज लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास के साथ-साथ आजीविका संवर्धन के कई कार्यक्रम का संचालन करता है। इसी के अंतर्गत आयोजित किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 18 और 19 जनवरी को भाटापारा के कृषि विज्ञान केंद्र में किया गया, जिसमें विशेष रूप से गारे पेल्मा, मिलूपारा, ढोलनारा,

सरायटोला, चितवाही, मुड़ागांव और कुंजेमुरा गांवों के कुल 30 किसानों ने भाग लिया। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. देवेन्द्र उपाध्याय, उमेश सिंह और अंसद सिंह राजपूत द्वारा उन्नत फसलों के विभिन्न पहलुओं को प्रशिक्षण में शामिल किया गया, जिसमें धनिया बीज उत्पादन, सरसौर, मटर, चुना और गेहूं पर विशेष ध्यान दिया गया। किसानों को इन फसलों के लिए प्रभावी खेती तकनीकों, बीमारी की रोकथाम के उपायों और उचित कीटनाशकों के उपयोगों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। भाग लेने वाले किसानों ने प्रशिक्षण में मिले नए नए कृषि गतिविधियों के ज्ञान और तकनीकों को लागू करने के लिए उत्साह व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING