Uncategorized

अवैध शराब पर चक्रधरनगर पुलिस की कार्यवाही, ग्राम कोलाईबहार में 09 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार….

*रायगढ़* । कल दिनांक 21.01.2024 को चक्रधरनगर पुलिस की टीम द्वारा ग्राम कोलाईबहार जामगांव में एक व्यक्ति को उसके घर के बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते पकड़ा गया है ।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को कल शाम मुखबीर से सूचना मिली कि कोलाईबहार जामगांव में एक व्यक्ति अपने बाड़ी में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा देहात भ्रमण पर रवाना हुये अपने स्टाफ को तस्दीक कर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया । चक्रधरनगर पुलिस टीम द्वारा कोलाईबहार जामगांव में पतासाजी कर एक व्यक्ति को बाड़ी में अवैध शराब के साथ पकडे जो अपना नाम *अजम्बर चौहान पिता सुद्रौव चौहान उम्र 37 वर्ष साकिन कोलाईबहार जामगांव थाना चक्रधरनगर रायगढ़* का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से पांच-पांच लीटर वाले दो प्लास्टिक डिब्बा में करीब *9 लीटर महुआ शराब कीमती 900/-रूपये* का मिला, जिसे जप्त कर आरोपी अजम्बर चौहान के कृत्य पर थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया जहां आरोपी को जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक रवि किशोर साय, आरक्षक अभय यादव, चन्द्र कुमार बंजारे और महिला आरक्षक एलीसा टोप्पो शामिल थे ।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING