Uncategorized

अंडर 14 क्रिकेट मे अब तक की सबसे बड़ी सफलता बोर्ड मैच कैम्प हेतु विवेक व अंकित का चयन


रायगढ़। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के द्वारा आयोजित स्व. राजसिंह डोंगरपुर क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर 14 के बोर्ड मैच हेतु आयोजित कैम्प के लिए जिले के होनहार उभरते हुए खिलाड़ी अंकित मिश्रा एवं विवेक दुबे का चयन किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों अंडर 14 के एलिट ग्रुप की प्रतियोगिता भिलाई मे संपन्न हुई थी। जिसमे शानदार गेंदबाजी के कारण तेज गेंदबाज अंकित मिश्रा एवं ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण विवेक वरदान दुबे का चयन बोर्ड मैच के लिए राजधानी मे आयोजित कैम्प के लिए किया गया है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ सेन्ट्रल जोन के अंतर्गत आता है। दोनों ही खिलाड़ी का चयन अंतिम ग्रुप से होने पर सेन्ट्रल जोन टूर्नामेंट मे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। 14 क्रिकेट में इतनी बड़ी सफलता पहली बार मिली है। इससे जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, एवं सचिव रामचन्द्र शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों को खेलप्रेमियों की ओर से बधाईयां दी जा रही है। दोनों खिलाडिय़ों के सेन्ट्रल जोन बोर्ड कैम्प हेतु चयन होने पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, जिला स्तरीय अम्पायर महेश दधीचि, चंद्रेश यादव, मलय आईच, आदित्य शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING