Uncategorized

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने रायगढ़ के मसाला फसलों के प्रदर्शनी की सराहना की


रायगढ़, / इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय, रायुपर में 01 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरुप छत्तीसगढ़ कृषि शिक्षा प्रणाली पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं कुलाधिपति सुश्री अनुसुईया उइके ने किया। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न इकाईयों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया था।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने अखिल भारतीय समन्वित मसाला अनुसंधान परियोजना, कृषि महविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, रायगढ़ के प्रदर्शनी में धनिया की प्रजातियों, हल्दी की प्रजातियां एवं जैव विविधता तथा अन्य मसाला फसलों की प्रजातियों का अवलोकन कर केन्द्र की सराहना की एवं भविष्य में इसी तरह से अनुसंधान कार्यों को जारी रखते हुए मसाला फसलों की प्रजातियों में उत्तरोत्तर वृद्धि कर कृषकों के हित में कार्य करने का सुझाव दिया।
प्रदर्शनी के इस अवलोकन में राज्यपाल राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के साथ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एस.एस.सेंगर, दाउ वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एन.पी.दक्षिणकर, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आर.एस.कुरील, इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार सेवाएं, संचालक अनुसंधान सेवाएं, अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ.एम.पी. ठाकुर एवं विभागाध्यक्षों के साथ कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, रायगढ़ के अधिष्ठाता डॉ.ए.के. सिंह एवं सहायक प्राध्यापक श्री जी.आर. राठिया उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING