

रायगढ़…कांग्रेस शासनकाल में रायगढ़ में बड़े पैमाने में सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण किए गए हैं।किए गए अवैध निर्माण में राजस्व विभाग की अहम भूमिका रही है।
ताजा मामला अतरमुड़ा क्षेत्र का है।जहां मेडिकल कॉलेज में पदस्थ एक डॉक्टर ने प्राची विहार में कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मदद से कोटवारी जमीन पर बेजा तरीके से अवैध निर्माण कर लिया है।बताया जा रहा है की जिस दौरान यहां निर्माण कार्य कराया जा रहा था। उस बखत स्थानीय लोगों ने इस बात की

शिकायत भी संबंधित विभाग में की थी।जिसके बाद बकायदा आरआई और पटवारी ने जाकर वहां जांच भी किया था।किंतु डॉक्टर साहब ने सभी लोगों को मैनेज कर लिया।और आज की तारीख में उनका क्लिनिक पूरी तरह से कोटवारी जमीन पर बन कर तैयार हो चुका है।
आज होगी शिकायत..
सरकार बदलते ही इस अवैध निर्माण की शिकायत कलेक्टर से करने की तैयारी कुछ लोगों ने कर ली है।सोमवार को कलेक्टर से इस अवैध निर्माण की शिकायत की जाएगी।





