Uncategorized

संसदीय सचिव यूडी मिंज की पहल से नया साल नया रोमांच के साथ स्थानीय युवाओं की खातिर रोजगार की ढ़ेर सारी संभावनाएं लेकर आया

देखिए वीडियो

जशपुर/ (रमेश शर्मा) जशपुर वासियों के लिए नया साल नया रोमांच के साथ स्थानीय युवाओं की खातिर रोजगार की ढ़ेर सारी संभावनाएं लेकर आया है।
दरअसल, कुनकुरी के युवा विधायक और संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने जशपुर जिले में युवाओं की बेरोजगारी की समस्या को काफी नजदीक से देखा है.
जशपुर जिले बादलखोल अभ्यारण्य, फूलों की घाटी , पंडरापाठ की रौनी घाटी के अलावा अनेक खूबसूरत जलप्रपात तथा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध संसाधनों से पर्यटन उद्योग को विकसित करने की कोशिश की जा रही है.


यूडी मिंज का कहना है कि यंहा पर दूर दूर तक फैली साल,सागौन पेडों की सुखद हरियाली के साथ जीरो डिग्री सेल्सियस का न्यूनतम तापमान भी दर्ज किया जाता है. आदिवासी बहुल इस जिले में प्रतिभाशाली युवाओं की लम्बी कतार भी मौजूद है.
इस अनुकूल वातावरण पर यूडी मिंज ने कुनकुरी में एडवेंचर स्पोर्ट्स का विस्तार करने की सार्थक पहल की थी.
इसके लिए जशपुर कलेक्टर रितेश अग्रवाल, वन मंडल अधिकारी कृष्ण जाधव ने संसदीय सचिव श्री मिंज के साथ मयाली पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था. मयाली डेम में वोटिंग की संभावनाओं के साथ अन्य सुविधाओं को विकसित किया गया है.
यंहा मध्यम उद्यम एवं ग्रामीण संगठन के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन, जिला प्रशासन जशपुर और वन मंडल जशपुर के सहयोग से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए साहसिक पर्यटन का आयोजन किया गया है.
मायाली में एडवेंचर कैंपिंग में पैरामोटर, हॉट एयर बैलून, एटीवी, राइड, कयाकिंग, बोनफायर, पैडल बोट, ट्रेकिंग, कैंपिंग, स्विस टेंट, रेस्टोरेंट- वेजिटेरियन- नॉन वेजिटेरियन, मधेश्वर शामिल किया गया है। संसदीय सचिव यूडी मिंज की पूरी टीम ने मयाली पर्यटन स्थल को अलग पहचान देने का प्रयास किया है. यंहा जशपुर जिले के युवाओं को अब रोजगार की काफी अच्छी संभावनाएं दिखने लगी हैं. यूडी मिंज का कहना है कि पर्यटन पर आधारित इस परियोजना को सफल बनाने के लिए युवाओं व्दारा ही व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं यंहा की सुखद हरियाली को सुरक्षित रखने के साथ, मानव तस्करी के अभिषाप से युवाओं को छुटकारा दिला कर यंहा स्थानीय रोजगार को बढ़ावा दिया जाऐगा.

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING