Uncategorized

सीनियर टी-20 टीम घोषित 2 सितंबर को आरंभ होगा टूर्नामेंट….


रायगढ़। जिला क्रिकेट संघ द्वारा बीसीसीआई के शेड्यूल अनुसार सीएससीएस के निर्देश पर रायगढ़ स्टेडियम में सीनियर खिलाडिय़ों का टी-20 टीम हेतु ट्रायल लिया जाकर टीम ऐनाउंस की गई। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि चयनकर्ता वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार एवं अभिषेक गुप्ता के द्वारा बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी के आधार पर टीम का चयन किया गया। जो इस प्रकार है।
सचिन चौहान, रवि सिंह, अमित कुंवर, मोहसिन अहमद, अजहरूल, अभिषेक यादव, विकास द्विवेदी, अभिषेक शेट्टी, राहुल सिदार, सक्षम चौबे, आशीष कोरी, अनुग्रह नारायण सिंह, मयंक सिदार, अक्षय गुप्ता, अभिजीत साहू टीम में 15 खिलाड़ी चयनित किए गए है। इसके अलावा स्टैंड बाय में 5 खिलाड़ी चुने गए है। जो आवश्यकता पडऩे पर उपयोग किए जाऐंगे। जो इस प्रकार है – मोहर साय, कमलेश यादव, सूरज आचार्या, हाशिम, नीतीश साहू इन सभी के चयन पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, महेश दधिची, चंद्रेश यादव, आदित्य शर्मा, हिमांशु चावड़ा आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।
25 से कैंप
सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि 25 अगस्त से 31 अगस्त तक रायगढ़ स्टेडियम में प्रात: 7 बजे से कोच पंकज बोहिदार एवं अभिषेक गुप्ता चयनित 15 खिलाडिय़ों का कैंप आयोजित कर अभ्यास करायेंगे। 2 सितंबर से नाकआउट टूर्नामेंट खेला जाएगा। जिसके लिए 1 सितंबर को टीम रवाना होगी।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING