
रायगढ़-:राजस्व विभाग की आखों में धूल झोंककर अवैध प्लाटिंग करना भू-माफियाओं के बाएं हाथ का खेल हो गया है।विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली का फ़ायदा उठाकर ये तथाकथित भू-माफ़िया अब तक अवैध प्लाटिंग के जरिये करोड़ों रुपये की चांदी काट चुके हैं।
इधर अब एक नई जानकारी निकलकर सामने आ रही है।शहर का एक बहुचर्चित भू-माफ़िया सांगीतराई क्षेत्र में अवैध तरीके से बड़े पैमाने पर प्लाटिंग कर रहा है।बताया जा रहा है की रेरा के नियमों की धज्जियां उड़ाकर,बगैर ले-आउट और टाउन-एंड कंट्री की अनुमति के बिना ही 10 एकड़ के प्लाट की अवैध प्लाटिंग इस तथाकथित भूमाफिया ने अब तक कर दी है।और कई लोगों को प्लाट बेचकर लाखों रुपये अपनी जेब मे भर चुका है।
क्या कहते हैं एसडीएम…
एसडीएम उवर्षा ने बातचीत में कहा की अगर उनके पास इस अवैध प्लाटिंग की शिकायत आती है। तो इसकी जांच करवाएंगे। अगर प्लाटिंग नियम विरुद्ध पाई गई तो इस पर विधिसम्मत कार्यवाही करेंगे।





