
रायगढ़।रायगढ़ से लगे ग्राम कोड़ातराई में गुरुवार की शाम आयोजित महालक्ष्मी पूजन समारोह में रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक शामिल हुए।इस मौके पर विधायक ने महालक्ष्मी जी की विधिवत पूजा अर्चना कर इस आयोजन के लिए समिति
के सदस्यों को बधाई दी और क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि व

खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि ग्राम कोड़ातराई में इस वर्ष भी महालक्ष्मी पूजन समारोह का आयोजन किया गया।अंतिम अगहन गुरुवार को यहाँ धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समिति द्वारा किया गया था।इस कार्यक्रम के मुख्य
अतिथि रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक थे।विशिष्ट अतिथियों में जनपद पंचायत पुसौर उपाध्यक्ष गोपी चौधरी,वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता देव चौधरी,व लोहरसिंह के उप सरपंच भोजकुमार नायक रहे।13 से 17 दिसम्बर तक चलने वाले कार्यक्रम में भव्य कलश यात्रा,मूर्ति स्थापना,पूजा अर्चना,हवन पूजन,व

सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित था।इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।विधायक प्रकाश नायक ने इस आयोजन के लिए कोड़ातराई के समस्त ग्रामवासियों को बधाई दी और माँ महालक्ष्मी से क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम के दौरान रायगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार के सु मधुर गीतों से दर्शकगण मंत्रमुग्ध हो गए।आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी।





