Uncategorized

कांग्रेस नेता शंकर लाल का दर्रीपली अमुर्रा नावापारा और सरिया में जनसंवाद कार्यक्रम संपन्न…

रायगढ़।

जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रायगढ़ के ख्याति प्राप्त समाजसेवी शंकरलाल अग्रवाल का जनसंवाद कार्यक्रम रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पुसौर के दर्रीपाली , अमुर्रा, नावापारा और सरिया नगर पंचायत के जगन्नाथ मंदिर प्रांगण में मंगलवार को संपन्न हुआ है। इस दौरान उनके साथ सरिया क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता खिरसागार दास महाराज, राधेश्याम महाराज, मुरलीधर पाणिग्रही, पुसौर के पूर्व जिला पंचायत सदस्य सफेद गुप्ता, सहित दो दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे। शंकरलाल अपने जनसंवाद कार्यक्रम के जरिए विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित सामाजिक धार्मिक तथा निजी कार्यक्रम में भी शामिल हो हम लोगों से सामाजिक धार्मिक राजनीतिक और क्षेत्र के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा कर रहे हैं।

कांग्रेस नेता के सघन जनसंपर्क से जमीनी स्तर पर नए कार्यकर्ता तैयार हो रहे हैं साथ ही उनके द्वारा चलाए जा रहे हैं कीर्तन कलाकारों के आयोजित कीर्तन महासम्मेलन से नहीं क्षेत्र के लोग जुड़ने लगे हैं। 2 मई मंगलवार को शंकर लाल अग्रवाल का काफिला सरिया क्षेत्र के नावापारा पहुंचा जहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर ग्राम पंचायत के विकास कार्य तथा जमीनी समस्याओं के संबंध में लोगों से चर्चा की है। उसके बाद वे अमूर्रा में आयोजित नाम यज्ञ के कलश यात्रा में शामिल हुए जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया है। इसके बाद लगभग रात के 8 बजे शंकर लाल आपने दल बल के साथ जगन्नाथ मंदिर प्रांगण पहुंचे जहां उन्होंने सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में प्रभु जगन्नाथ के दर्शन कर यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना की साथ ही कीर्तन कलाकार एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर एक स्थल की परिक्रमा की है। कांग्रेस नेता का काफिला रात लगभग 9 बजे पुसौर से दर्रीपाली पहुंचा जहां उन्होंने चौहान समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए तथा समाज के लोगों का आश्वस्त किया है की वे हर कदम पर उनके सामूहिक और सामाजिक विकास के लिए कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान गांव के चौहान समाज के प्रतिनिधियों ने शंकर अग्रवाल के हर कदम पर साथ देने के वादा किया है।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING