Uncategorized

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मुलाकात कर प्रदूषण कारी उद्योगो के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेगी सांसद गोमती साय….अवैध भू-जल के मनमानी दुरुपयोग करने वाले उद्योगों पर भी होगी कार्यवाही

रायगढ़ :- सांसद गोमती साय को जन संपर्क के दौरान प्रदूषण की लगातार शिकायत मिल रही है इसे गंभीरता से लेते हुए सांसद साय दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव से शीघ्र ही मुलाकात कर प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेगी l जिले के कुछ उद्योग प्रदूषण फैला रहे है और जनता के जीवन से खिलवाड़ कर रहे है l कैंसर जैसी गंभीर बीमारियो के बढ़ते आंकड़ों पर भी सांसद ने चिंता जाहिर करते हुए कहा विकास की कीमत पर जनता के जीवन से साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नही किया जा सकता l प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों की मनमानी पर लगाम कसने की आवश्यता भी जताई l अवैध फ्लाई ऐश निपटान भी एक बड़ी समस्या है l निर्धारित स्थल पर फ्लाई ऐश डंप नही किए जाने से लोगो का जन जीवन प्रभावित हो रहा है l बढ़ते प्रदूषण का हवाला देते हुए सांसद ने कहा कि पेड़ो की पत्तियों घर की छतों में प्रदूषण की काली परत आसानी से देखी जा सकती है l स्थानीय स्तर पर पर्यावरण विभाग बढ़ते प्रदूषण को रोकने में नाकामयाब रहा l इस मामले को लेकर दिल्ली केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव से मुलाकात कर उन्हें जमीनी सच्चाई से अवगत कराया जाएगा एवम प्रदूषण कारी उद्योगों के खिलाफ जाँच दल गठित कर जाँच करने का भी आग्रह सांसद साय द्वारा किया जाएगा l वही कुछ ऐसे उद्योग भी है जो निरंतर अवैध भू जल का दोहन कर रहे है केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात कर ऐसे उद्योगों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की करेंगी ।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING