Uncategorized

चित्रकला प्रतियोगिता में संस्कार स्कूल को प्रथम स्थान रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम


रायगढ़। शहर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब रायगढ़ स्टील सिटी के द्वारा सीट एवं ड्रॉ प्रतियोगिता करवाई गई थी। जिसमें तत्काल विषय पर ड्राईंग बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जाना था। जिसमें संस्कार पब्लिक स्कूल के श्वेता पटेल ने सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान एवं कु. मेघा साहू ने तृतीया स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त किया। संस्था के कार्यक्रम में निर्णायक सदस्य श्रीकांत दीक्षित ने बताया कि

संस्था में सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें शानदार चित्रकला का प्रदर्शन सभी प्रतिभागियों के द्वारा किया गया। जिसमें संस्कार पब्लिक स्कूल की श्वेता पटेल एवं मेघा साहू ने प्रथम एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर संस्कार पब्लिक स्कूल को गौरवान्वित किया। उक्त कार्यक्रम कमला नेहरू उद्यान में करवाया गया। विद्यार्थियों की सफलता पर मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा आदि ने बधाई देते हुए हर्ष जताया।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING