

…
छाल/रायगढ़…. छाल थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर निकल कर आ रही है।जानकारी मिल रही है की बाइक में सवार मां और बेटे की मौत ट्रेलर के नीचे आ जाने से हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ छाल थाना क्षेत्र के कूड़ेकेला आश्रम के पास दोपहर तकरीबन 12 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने मोटर सायकल में सवार एक युवक और उसकी मां को जोरदार ठोकर मार दी,जिससे घटनास्थल पर ही दोनो की मौत हो गई।घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके पर ही ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया।फिलहाल पुलिस ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।





