Uncategorized

टेट परीक्षा में नंदेली में नकल की शिकायत जांच पर पहुंचे डीईओ आदित्य

👉दोषी पाए जाने पर संबंधितों पर होगी कड़ी कार्रवाई

रायगढ़ :- रविवार 18 सितंबर को हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा में नंदेली सेंटर में नकल कराए जाने की शिकायत करने वाले धनंजय चौहान निवासी छोटे डूमरपाली ने नंदेली परीक्षा केंद्राध्यक्ष और डयूटी रत शिक्षकों पर टेट परीक्षा में नकल कराए जाने के गंभीर आरोप लगाए थे । शिकायत कर्ता ने इसकी शिकायत कलेक्टर रायगढ़ व जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ से भी की थी। इसी तारतम्य में माननीय मंत्री उमेश पटेल जी के सख्त निर्देश आज 21 सितंबर को डीईओ रायगढ़ श्री आर.पी.आदित्य शिकायत जांच पर परीक्षा केन्द्र स्थल नंदेली पहुंचे। माननीय मंत्री उमेश पटेल ने डीईओ को सख्त निर्देश दिया है कि,गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टेट परीक्षा में नंदेली सेंटर में हुई नकल कराए जाने की शिकायत की स्पष्ट व निष्पक्ष जांच की जाए। और इस प्रकरण में जो भी दोषी हो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। माननीय मंत्री महोदय के निर्देश पर डीईओ आदित्य ने आज परीक्षा केंद्र स्थल नंदेली पहुंचकर संबंधितों से पूछताछ की। डीईओ ने पूछताछ के दौरान शिकायतकर्ता को भी बुलाया साथ ही उक्त परीक्षा में केंद्राध्यक्ष व ड्यूटीरत शिक्षकों को भी तलब किया। पूछताछ में प्रारंभिक रूप से गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।एक-दो दिन में जांच रिपोर्ट सामने आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जांच के परिणाम में यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING