
रायगढ़…नगर कोतवाल मनीष नागर के शहर से बाहर जाते ही,चोर उच्चके एक बार फिर शहर में सक्रिय हो गए हैं।जानकारी मिल रही है की शहर के तकरीबन आधा दर्जन दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने नगदी सहित लाखों रुपए का माल पार कर दिया है।चोरी की ये वारदात सीसीटीवी में कैद भी हो गई है। कार्मेल स्कूल के सामने मित्तल ट्रेडर्स,नगर निगम के समीप खालसा स्टील,सखी पान मसाला,विजय कोकोनट सहित कई अन्य दुकानों के ताले चोरों द्वारा तोड़े गए हैं।इस संबंध में जब कोतवाल मनीष नागर से बात किया गया तो उन्होंने दो टूक कहा की अभी वे शहर से बाहर हैं।लेकिन उनकी टीम घटनास्थल पर पहुंच कर पड़ताल कर रही है। शाम तक कोतवाल नागर भी रायगढ़ पहुंच जायेंगे।उन्होंने आश्वस्त किया की मुजरिम कोई भी हो बहुत ही जल्द कानून के शिकंजे में होगा।





