

तेज रफ़्तार बाइक डिवाइडर से टकराई…. एक युवक की मौके पर ही मौत…दूसरे की हालत नाजुक…
रायगढ़…बीती देर रात तकरीबन 12 बजे चक्रधरनगर चौक में हौलनाक हादसा घटित हुआ है।जिसमे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार रात 12 बजे जयराम पंजाबी की दुकान के ऐन सामने तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक में सवार विजयपुर निवासी ललित सिदार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका दूसरा साथी लोकेश उर्फ़ लुक्कू को नाजुक अवस्था में पुलिस ने हस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है। दोनों युवक शराब के नशे में चूर थे।





