

रायगढ़ – आप लोग चिंता मत कीजिए।आपकी हर संभव सहायता के लिए मैं हमेशा उपस्थित रहूंगा। उक्त बातें विधायक प्रकाश नायक द्वारा पुसौर व सरिया विकासखंड अंतर्गत शामिल गाँव में बाढ़ राहत शिविरों में निरीक्षण के दौरान बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कही गई। विदित हो कि विगत कुछ दिनों से लगातार बारिश की वजह से महानदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। जिसकी वजह से पुसौर व सरिया विकासखंड के लगभग आधा दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीण प्रभावित हुए

है। वही प्रभावितों को सुविधा उपलब्ध कराने जिला प्रशासन द्वारा राहत शिविर लगाया गया है। वही विधायक प्रकाश नायक द्वारा पुसौर के सूरजगढ़, व सरिया के लुकापारा में संचालित राहत शिविर पहुंचे। जहा उन्होंने बाढ़ प्रभावितों का हाल जाना। साथ ही इस भीषण आपदा के दौरान हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया गया। साथ ही प्रभावितों के रुकने व भोजन व्यवस्था को भी लेकर विधायक प्रकाश नायक द्वारा अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है।





