Uncategorized

काँग्रेस कार्यालय में मनाई गई छत्तीसगगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि…

रायगढ़:- जिला काँग्रेस भवन रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की 11 अगस्त को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया गया। जिसमें जिला काँग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने सभी उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ उनके स्मृति चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके पश्चात सभी उपस्थित काँग्रेस जनों ने भी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

जिला काँग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि, सरल और सहज व्यक्तित्व की धनी मिनीमाता ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा के लिए समर्पित कर दिया। असम में जन्मी मिनीमाता विवाह के बाद छत्तीसगढ़ के जन-जीवन में रच-बस गई। दलितों के नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को संसद में पारित कराने में उन्होंने महती भूमिका निभाई। बाल विवाह और दहेज प्रथा के विरोध में उन्होंने समाज से लेकर संसद तक अपनी आवाज उठाई। मिनीमाता मजदूर हितों और नारी शिक्षा के प्रति भी जागरुक और सहयोगी रहीं। भिलाई इस्पात संयंत्र में स्थानीय निवासियों को रोजगार और औद्योगिक प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया।

शुक्ला ने आगे कहा कि, मिनीमाता ने महिला अस्मिता को एक नई ऊंचाई दी है। उनकी स्मृति में छत्तीसगढ़ सरकार ने असंगठित क्षेत्रों के कमज़ोर आय वर्ग की श्रमिक महिलाओं को प्रसूति के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाली भगिनी प्रसूति सहायता योजना का नाम बदलकर ‘मिनीमाता महतारी जतन योजना’ कर दिया है। समाज एवं महिलाओं के उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिनीमाता के नाम पर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। राज्य में हसदेव बांगो बांध को मिनीमाता के नाम से पहचान दी गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि मिनीमाता का सेवाभावी और प्रेरणादायी व्यक्तित्व सदा याद किया जाएगा।

आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला, प्रभारी महामंत्री शाखा यादव, ब्लॉक अध्यक्ष विकास ठेठवार, मो.अशरफ खान, विक्की सिंघानिया, विकास बोहिदार, मिलन मिश्रा, विनोद कपूर, संतोष कुमार चौहान, बनवारीलाल डेहरिया, शैलेश मनहर, वसीम खान, वकील अहमद सिद्धकी, सेवक राम बघेल, मनोज भदोरिया, रोहित महंत, प्रताप सिंह, घासी दास महंत सहित अन्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING