Uncategorized

कोरोना के साथ स्वाइन फ्लू और डेंगू का बढ़ा खतरा….मास्क पहनें और भीड़ में जाने से बचें….कोविड के बूस्टर डोज में जिले का प्रदर्शन बेहतर: सीएमएचओ डॉ. केशरी

रायगढ़ 10 अगस्त 2022:जिले में बीते 15 दिनों में कोरोना के अलावे वायरल फीवर, स्वाइन फ्लू व डेंगू में वृद्धि देखने को मिल रही है| बारिश के मौसम में वायरल फीवर व डेंगू आम है।

मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल व निजी अस्पतालों की ओपीडी में इन बीमारियों के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 194 कोविड के मरीज जिले में सक्रिय हैं। स्वाइन फ्लू के दोनों मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में इसके मरीज नहीं है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएन केसरी ने बताया: ” त्यौहारी मौसम आ चुका है। लोग न तो मास्क पहन रहे हैं और न ही एहतियात बरत रहे हैं। दो साल तक लोगों ने कोविड प्रोटोकॉल का बेहतर तरीके से पालन किया। इसी के कारण कोविड संक्रमण पर लगाम लगी थी। एक बार फिर से कोविड तो बढ़ रहा है साथ ही स्वाइन फ्लू का भी खतरा हैं। इनके लक्षण एक से होते हैं। जिन लोगों में बुखार कई दिनों तक ठीक नहीं हो रहा है वह कोविड जांच कराएं। लोग स्वाइन फ्लू की जांच के लिए सैंपल भी दें। इस मौसम में स्वांस संबंधित संक्रमण ( सीवियर एक्यूट रेस्पेटरी इन्फेक्शन) ज्यादा फैलता है। लोग सावधान रहें और अपने व परिवार की सुरक्षा करें।”

स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. योगेश पटेल कहते हैं : ”वायरल फीवर से पीड़ित लोग 15 दिनों तक ठीक नहीं हो रहे हैं। कोरोना के मरीज लगातार मिल रहे हैं। लोग अभी भी कोविड टेस्ट कराने में झिझक रहे हैं। ऐसे में इसके और फैलने का डर है। जिन लोगों में कोविड के लक्षण दिखे वह तुरंत इसकी जांच कराएं और अपने परिजनों को संभावित खतरे से बचाएं। अभी कोरोना के साथ स्वाइन फ्लू व डेंगू ने भी परेशानियां बढ़ा दी हैं। दरअसल कोरोना व स्वाइन फ्लू के लक्षण में खास अंतर नहीं है। लोग सावधान रहें।“

बूस्टर डोज में जिले का प्रदर्शन प्रदेश में बेहतर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एसएन केशरी ने बताया: “बूस्टर डोज के मामले में रायगढ़ जिला प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। राज्य के टॉप 5 जिलें में रायगढ़ शुमार है। टीकाकरण की रफ्तार ने जोर पकड़ी है। हर दिन हम अपने तय किये लक्ष्य को पूरा कर रहे है। 12.16 लाख लोगों में से 2.46 लाख लोगों ने बूस्टर डोज लगवाया है जिनमें 18 से 59 आयुवर्ग में 9 लाख 248 लक्षित लोगों में से 1.43 लाख, 60 वर्ष से अधिक 2.74 लाख लोगों में से 72,386 तो 18,623 हेल्थ केयर वर्कर्स में से 15,075 लोगों ने,22,457 फ्रंट लाइन वर्कर्स में से 14,985 ने बूस्टर डोज लगवा लिया है।‘’

एहतियातन लगा सकते हैं स्वाइन फ्लू का टीका
फोर्टिस जिंदल के चेस्ट फीजिशियन डॉ. मनदीप सिंह टुटेजा ने बताया: “ उनके यहां भी स्वांस से संबंधित मरीजों की तादाद में बढ़ोत्तरी हुई है। वर्तमान समय में स्वाइन फ्लू और कोविड दोनों का खतरा लोगों पर मंडरा रहा है। स्वाइन फ्लू के लक्षण के संभावित मरीज भी हैं जिनकी अभी जांच की जानी है। लोग सतर्क रहें, रेस्परेटरी फेल्योर भी हो रहे हैं। लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन कर इन बीमारियों से बच सकते हैं। 60 साल से अधिक के लोग जो कई प्रकार की बीमारियों से घिरे हैं वो एहतियातन स्वाइन फ्लू का टीका लगवा सकते हैं।“

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING