Uncategorized

श्री अग्रसेन सेवा संघ चुनाव हेतु साधारण सभा 6 अगस्त को….एडवोकेट बाबूलाल अग्रवाल और कैलाश बेरीवाल होंगे मुख्य चुनाव अधिकारी

रायगढ़ 31 जुलाई : नगर की सक्रिय अग्रणी सामाजिक अग्रसमाज की संस्था श्री अग्रसेन सेवा संघ रायगढ़ की कार्यकारिणी की कल शनिवार को बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में साधारण सभा मे चुनाव कराकर नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु दिनांक 6 अगस्त 2022 शनिवार को सुबह 10 बजे श्री दादू द्वारा भवन, रामलीला मैदान में बुलाने का निर्णय लिया गया है। जिस हेतु संस्था के समस्त सदस्यों से उक्त साधारण सभा मे इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से निश्चित रूप से पहुंचने की अपील की गई है ।इस साधारण सभा मे चुनाव सम्पन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी बाबूलाल अग्रवाल एडवोकेट एवं कैलाश बेरीवाल के नामों पर सभी की सहमति बनी । उपरोक्त जानकारी संस्था के सचिव संजय अग्रवाल द्वारा दी गई ।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING