Uncategorized

स्थानीय पत्रकार मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के कवरेज का करेंगे बहिष्कार….आज फिर बीजेपी की प्रेसवार्ता में 50 से अधिक पत्रकारों ने नहीं जाने का किया ऐलान….राजनीतिक पार्टियों के दोहरे रवैये से स्थानीय पत्रकारों में आक्रोश





रायगढ़ 06 जुलाई 2022 जिले में स्थानीय पत्रकारों की राजनीतिक पार्टियों द्वारा उपेक्षा का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। बीते 15 दिनों से राजनीतिक पार्टियों के कार्यक्रम और प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार करने वाले स्थानीय पत्रकारों ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जिले के प्रस्तावित दौरे की मीडिया कवरेज का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। विदित हो कि मुख्यमंत्री का जिले में आगामी 2 दिन में धरमजयगढ़ के क्षेत्र का दौरा है। जिसके बारे में फिलहाल कम लोगों को ही जानकारी है और 15 जुलाई के बाद जिला मुख्यालय में दौरा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करने के पीछे पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बीते 3 सालों में स्थानीय पत्रकारों की लगातार उपेक्षा की है। यहाँ भी माथा देखकर पार्टी के आला नेता तिलक लगाते है इसी व्यवस्था का स्थानीय पत्रकार विरोध कर रहे हैं ताकि मुख्यमंत्री के कानों तक यह बात पहुंचे और वह इस पर संज्ञान लें। पत्रकारों ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी गुपचुप तरीके से आयोजन कर लेती है चुनिंदा लोगों को बुलाकर उम्मीद करती है कि सभी उनके साथ हैं।
यही स्तिथि विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी के साथ भी है। पार्टी के रवैये से स्थानीय पत्रकार नाराज हैं। उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस का बीते दिनों बहिष्कार करने के बाद आज भी 50 से अधिक पत्रकारों ने उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस के बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

मजे की बात यह है कि दोनों पार्टियां किसी भी अनअपेक्षित सवाल से बचने के लिये अपने खास को लाइन अप करती है और बाकी बची जगह उनके कार्यकर्ता भीड़ का छ्द्म एहसास करा देते हैं।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING