
रायगढ़ / संकुल केंद्र तिलगा में छत्तीसगढ़ शासन निर्देशानुसार मुख्यमंत्री शाला एवं वित्तीय सुरक्षा का संकुल स्तरीय प्रशिक्षण 28.06.22 को प्रथम चरण संपन्न हुआ। शिक्षण में शिक्षक के रूप में श्रीमती दीपा चौहान व्याख्याता पंचायत हिंदी एवं सी ए सी तिलगा श्री सुशील चौहान द्वारा विस्तृत रूप से समझाया गया गतिविधि के द्वारा शिक्षकों को आपदा व विपदाओं से निपटने के लिए पूरी तैयारी के संबंध में बताया गया अग्निशमन यंत्र का उपयोग यातायात संबंधी महिला सुरक्षा, शाला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर गहन चर्चा एवं गतिविधि आधारित प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा संकुल प्राचार्य श्री दिनेश कुमार अग्रवाल विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री गिरीश रहे कुशल दिशा निर्देश में संपन्न किया गया तथा कार्यक्रम संयोजन श्री मनोज अग्रवाल विकासखंड स्रोत समन्वयक रायगढ़ के द्वारा किया गया।





