
बांका: बांका जिले के टाउन थाना इलाके में मंगलवार सुबह दो मासूम बच्चियों की चांदन नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान बॉसी दलिया निवासी रमेश मोहाली की बेटी दिव्या और ककवारा निवासी बाबू मोहली की बेटी नीलम कुमारी के रूप में हुई है। दो बच्चियों की मौत से पूरा परिवार एवं गांव में मातम छा गया। बताया जाता है कि दोनों बच्चियों अपने एक रिश्तेदार की शादी में मां-बाप के साथ लकड़ीकोला आई थीं। मंगलवार को चांदन नदी नहाने के लिए गई थी। दोनों ही लड़कियां जल क्रीड़ा करते हुए कब नदी की गहराई में जा पहुंची पता ही नहीं चला। और डूबने से दोनों की मौत हो गई। बच्चों की उम्र 9 से 10 वर्ष बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शव को नदी से बाहर निकाला गया। जहां पुलिस को इस घटना की सूचना भी दे दी गई है।





