Uncategorized

महिला क्रिकेट ट्रायल संपन्न राजधानी में होगा राज्य टीम का गठन


रायगढ़। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देश पर जिला क्रिकेट संघ द्वारा संस्कार क्रिकेट एकेडमी के सीमेंट पिच पर महिला खिलाडिय़ों का ट्रायल लिया गया। चयनकर्ता पंकज बोहिदार एवं जफर उल्लाह सिद्धिकी द्वारा खिलाडिय़ों के बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी कौशल का आंकलन किया गया। इसी के आधार पर महिला खिलाडिय़ों का चयन राज्य स्तर पर चुने जाने वाली टीम के ट्रायल हेतु किया गया। चयनित खिलाड़ी इस प्रकार है। सीनियर वर्ग में आरती मुंडा एवं पूजा डहरिया, अंडर 23 वर्ग में सुनैला यादव, ममता भगत, प्रियंका भगत, देवनी भगत, अंजू श्रीवास, वीरता चौहान, अंडर 19 वर्ग में भूमि मैत्री, मनसा साव, अंडर 16 वर्ग में अक्षालिका टोप्पो एवं साईत्रिशा प्रधान शामिल है। चयनित खिलाडिय़ों को जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है। ये खिलाड़ी राजधानी रायपुर के जिला क्रिकेट ग्राउंड में 4 जुलाई को ट्रायल देंगे। ट्रायल के दौरान वरिष्ठ खिलाड़ी महेन्द्र साव, अमित कुंवर, शरद यादव, भूषण तिग्गा, राजू टोप्पो तथा बड़ी संख्या में पालकगण एवं खेलप्रेमी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING