Uncategorized

जिला विपणन अधिकारी की मनमानी से त्रस्त राइस मिलर्स कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री तक की गई शिकायत


रायगढ़ / जिला विपणन अधिकारी डीएमओ के खिलाफ राइस मिलर्स द्वारा गंभीर आरोप लगाते हुए मनमानी किए जाने की शिकायत कलेक्टर रायगढ़ सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्य सचिव एवं अन्य उच्चाधिकारियों को की गई है । रायगढ़ सूर्या राइस मिल के संचालक रमेश अग्रवाल द्वारा शिकायत पत्र में बताया गया है कि उसके द्वारा वर्ष 2021-22 में उपार्जित धान का कस्टम मिलिंग किया जा रहा है । पिछले 15 दिनों से उसका चावल सी डब्लु सी – 1 में पड़ा हुआ है कई बार डीएमओ से मोबा. पर संपर्क कर आग्रह करने के बाद भी उनके निवेदन को नजर अंदाज किया गया पिछले 15 जून को प्रत्यक्ष मिलकर मिलर्स द्वारा निवेदन करने पर भी कोई न कोई बहाना बनाकर उसे घुमाया जा रहा है । जबकि उनके चहेते मिलर्स का काम आसानी से हो रहा है। शिकायत पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि उसके बी.जी. पुराने तारीख की रिलीज ना कर बाद की तारीख का रिलीज कर दिया गया है आवेदक का पिछला बीएमओ तथा एफसीआई का बिल पेंडिंग है पिछले दो माह से उसे घुमाया जा रहा है मिलर्स द्वारा बताया गया है कि जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ)
द्वारा नियम विरुद्ध कार्य कर शासन को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है जैसे ट्रांसपोर्टिंग में ज्यादा दूरी दर्शना, परिवहन आदेश (T.O.) ट्रांसपोर्टरों के अनुसार काटना, एक माह का बी .जी . में छह माह का एंट्री करना मिलरों के लिए पास का डी.ओ . ना काटकर दूर का काटना जबकि जहां पर धान है वहां पर मिलींग क्षमता पर्याप्त है । क्रास डीओ काट कर शासन को नुकसान पहुंचाना यह सब वर्तमान डीएमओ के कार्यकाल में हुआ है जो कि रिकॉर्ड में दर्ज हैजांच में इसका खुलासा हो जाएगा शिकायत कर्ता रमेश अग्रवाल का कहना है कि डीएम ओ द्वारा अनावश्यक रूप से मिलरों को परेशान किया जाता है तथा अनैतिक रूप से वसूली अभियान जारी है इस परिस्थिति में मिलर्स व्यथित और आक्रोशित हैं । शिकायत की कॉपी कलेक्टर को देने के साथ-साथ उस की प्रतिलिपि देश के प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री से लेकर मुख्य सचिव और विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर भ्रष्ट अधिकारी पर कार्यवाही की मांग की गई है अब देखना है इस शिकायत पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाती है या इसे भी ठंडे बस्ते में डालकर वसूली अभियान को बढ़ावा दिया जाता है।


WhatsApp Image 2024-01-20 at 23.42.49_7da1af9d
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
BREAKING